जगत में हुई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सुमित ने पाया प्रथम स्थान

WhatsApp-Image-2024-03-09-at-19.25.10-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं l राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालय के विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई l विकास क्षेत्र के 45 विद्यालयों के 6=6 बच्चों ने हिस्सा लिया l इस प्रतियोगिता के सफल 100 बालक बालिकाओं में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छह बालक बालिकाओं का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया l इन छह बालक बालिकाओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इनके अतिरिक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बालक बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया l खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर के निर्देशन में एआरपी राजीव कुमार और मुकेश कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता जगत स्थित संविलियन विद्यालय विद्यालय में आयोजित की गई l प्रतियोगिता दो चरण में दो आयोजित हुई l पहली प्रतियोगिता में सभी बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, इसके बाद 100 बालक बालिकाओं की दूसरी प्रतियोगिता हुई l सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छह बालक बालिकाओं का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कक्षा 8 के छात्र सुमित ने प्रथम, कक्षा 6 के शिवकुमार ने द्वितीय, कक्षा 7 के छात्र नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 7 के ऋषि शर्मा ने चौथा कक्षा 8 के प्रभात आर्य ने पांचवा और कक्षा 8 की छात्रा सहाना ने छठा स्थान प्राप्त किया l इन्हें शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई l एआरपी राजीव कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी l इस प्रतियोगिता के सफल 100 प्रतिभागियों को जल्द ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल पर शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा l इस प्रतियोगिता के आयोजन में हरिनंदन सिंह, अमित यादव, रामवीर सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार निवेश राठौर, कमलजीत कौर कमलजीत कौर, अरुण यादव आदि शिक्षक शिक्षक मौजूद रहे l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights