पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार का देश भर में विरोध प्रदर्शन!

WhatsApp-Image-2024-03-08-at-18.48.22
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पश्चिम बंगाल में महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों एवं हिंसा का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास ग्रह पर जमकर विरोध किया और राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ को सौंपा।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा पश्चिम बंगला में ये घटनाएं, जो निरंतर हो रही थी, 47 दिन पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद और शहजाद शेख के फरार होने के बाद ही सामने आयी थी। राजनीति और धार्मिक कारणों से प्रेरित ये कृत्य पुलिस प्रशासन एवं पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं। बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार, यौन उत्पीड़न, मार-पीट की अनेकों घटनाएं लगातार निकलकर सामने आ रही हैं I अपराधियों द्वारा जमीन हड़पने के कितने ही मामले लगातार उजागर हो रहे हैं । इन घटनाओं से पश्चिम बंगाल की महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति सामने आई है। स्थिति इतनी भयानक है कि कई दिनों से हो रहे अत्याचारों की घटनाओं के बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री करुणा सोलंकी ने कहा राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक मुद्दों में महिलाओं एवं बच्चों को निशाना बनाना अत्यंत अमानवीय, अपमानजनक एवं पीड़ादायक है। हम इन दर्दनाक घटनाओ की घोर निंदा एवं विरोध करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

और कहा भाजपा महिला मोर्चा बदायूँ मांग करती है किपश्चिम बंगाल में हो रहे इन कृत्यों के लिए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।सभी दोषियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करके जल्द गति न्यायालय (फास्ट ट्रॅक कोर्ट) में केस चलाकर शीघ्र न्याय दिया जाए।सभी पीड़ित महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए।पश्चिम बंगाल सरकार एवं पुलिस तुरंत इस पर कार्रवाई करें।केंद्रीय गृह मंत्रालय तुरंत ही इन सभी घटनाओं का संज्ञान लेकर भारतीय संविधान एवं अन्य कानूनों के तहत उपयुक्त कार्रवाई करे ।राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा दखल देने का हम स्वागत करते हैं।इस मौके पर रेनू सिंह, मोनिका गंगवार, रचना शंखधार, हेमा सिंह, जया साहू, बबली शर्मा, ममता साहू, प्रीति शर्मा, ममता श्रीवास्तव, ममता वर्मा, राना शमीम मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights