संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल लोकसभा चुनाव के लिए आप ने दिया नारा

download-1-9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आज से लोकसभा चुनाव कैंपेन की शुरुआत की। केजरीवाल और भगवंत मान ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कैंपेन लॉन्च किया। आम आदमी पार्टी छह राज्यों में चुनाव लडे़गी। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने नारा दिया है- ‘संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल’। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्लीवासियों से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली के हर परिवार का बेटा हूं। मैं दिल्ली के लिए अकेला लड़ रहा हूं। आम आदमी पार्टी के सात सांसद होंगे तो वे भी दिल्ली के लिए लड़ेंगे। मुझे दिल्ली और दिल्ली को मेरी जरूरत है। हमने दिल्ली में नौ साल में 30 फ्लाईओवर बनाए, बिजली मुफ्त की।केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी, एलजी दिल्ली वालों से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक तोड़े गए। दिल्ली में योजनाएं बंद कराई जा रही हैं। योगा योजना भी इन्होंने बंद करवा दी। उपराज्यपाल ने फरिश्ते स्किम को बंद कर दिया। ना तो ये लोग खुद कुछ करेंगे और ना ही हमें करने देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, आज आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। दिल्लीवासियों ने पिछले चुनावों में प्रचंड जीत दिलाकर आप के प्रति अपार प्यार और विश्वास दिखाया है। हम काम की राजनीति में विश्वास करते हैं, नफरत की राजनीति में नहीं। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम करते हैं, हालांकि, केंद्र सरकार दिल्ली जल बोर्ड जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को रोक रही है।केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र दिल्ली के साथ अन्याय कर रहा है। इन्होंने जलबोर्ड को बर्बाद कर दिया। दिल्ली में हर योजना को रोका जा रहा है। केजरीवाल आपकी लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं। पंजाब सीएम ने आगे कहा कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचाने और उनके गलत कामों की सजा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैंl अरविंद केजरीवाल अकेले लड़ रहे हैं लेकिन उनके पास आप सभी हैं और यही हमारी ‘शक्ति’ है। वो कहते हैं डबल इंजन, हम कहते हैं ‘डबल शक्ति’।लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अपने तीन विधायकों सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार व सहीराम को मैदान में उतारा है, जबकि पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा को मौका दिया है।नई दिल्ली सीट पर सोमनाथ, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप व दक्षिणी दिल्ली से सहीराम चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा आप ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत आप दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।बीते दिनों पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन पर पूरी तरह से तब विराम लगा गया जब आप की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) की बैठक में आप के पंजाब में अलग चुनाव लड़ने को लेकर फैसले पर मुहर लगी। पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और वह इस फैसले का सम्मान करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights