पति से विवाद में तीन बच्चों संग पत्नी ने खाया जहर, चारों की मौत, लुधियाना लौटने की जिद बनी वजह

download-19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतापुर। के अहमदपुर गांव में पति रामसजीवन से विवाद के बाद बुधवार सुबह तीन बच्चों को जहर पिलाकर राजकुमारी ने खुद भी सेवन कर लिया। गंभीर हालत में चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। पुलिस ने रामसजीवन के साथ ही साढ़ू ऋषि को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार अहमदपुर गांव निवासी रामसजीवन पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब के लुधियाना में रहकर धागा फक्टरी में काम करता था। वहां ससुराल के अन्य लोग भी थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए 19 फरवरी को ही सभी गांव लौटे थे। इस बीच पत्नी राजकुमारी उस पर लुधियाना लौटने का लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन रामसजीवन शादी के बाद जाने के लिए कह रहा था।बुधवार सुबह करीब नौ बजे इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। राजकुमारी तीनों बच्चों सुमित (10), नेहा (5) और संध्या (3) के साथ घर से पानी लेकर खेत में पहुंची और वहीं सभी को विषाक्त पदार्थ पिलाकर खुद भी सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति को फोनकर बताया। रामसजीवन जब तक खेत में पहुंचा तब तक सभी की हालत गंभीर हो चुकी थी। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एसओ दिलीप चौबे ने बताया कि रामसजीवन के साथ ही उसके साढ़ू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। परिजन तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights