मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

राजभर की पार्टी ने घोसी सीट से प्रत्याशी घोषित किया, डॉ. अरविंद राजभर को बनाया उम्मीदवार

March 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है। जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के पुत्र हैं। ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली है और कहा कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन में राजभर को दो सीटें मिल जाएंगी। दूसरी सीट पर वार्ता चल रही है। इसलिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई।ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में राजभर सहित अन्य अति पिछड़ी जातियों को साथ लेकर 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बनाई थी। 2017 में सुभासपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और तीन सीटें जीतीं।राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया था, लकिन योगी सरकार से मनमुटाव के चलते वे मार्च 2019 में सरकार से अलग हो गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में सुभासपा ने अपने दम पर चुनाव लड़ा। विधानसभा चुनाव 2022 में पहले सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन किया। सुभासपा और सपा के गठबंधन से भाजपा को पूर्वांचल में करीब 10-15 सीटों पर नुकसान हुआ। चुनाव में सुभासपा को छह सीटें मिलीं।सपा के साथ भी उनका गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला। जुलाई 2023 में राजभर सपा से गठबंधन तोड़कर फिर एनडीए में शामिल हो गए और पांच मार्च 2024 को उन्हें मंत्री बना दिया गया।मंत्री बनने के बाद राजभर ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कोई लड़ाई नहीं है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। यूपी में एनडीए सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।यूपी में निषाद पार्टी को एक और अपना दल (एस) को दो सीटें मिल सकती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights