बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में फंसी कार, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बिगड़ा मौसम, जारी हुआ अलर्ट

download-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। बारिश से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए। शहर के विकास नगर इलाके में रोड बीचों-बीच से धंस गई। इससे एक कार उसी में फंस गई। कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इसके बाद से दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया। रविवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, बांदा, सहारनपुर आदि जिलों में ओले गिरने की खबर है। बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के साथ प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। ओलावृष्टि, बारिश, गरज चमक और बिजली गिरने के आसार हैं।गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर व आसपास समेत कई इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights