मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार देश के युवा पीढ़ी को डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ा रही – राजीव कुमार गुप्ता

March 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने श्रीमती संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय गूरा बरैला व पृथ्वीराज चौहान स्मारक जंग बहादुर सिंह कन्या महाविद्यालय चंगासी दातागंज में 51 व 80 छात्र व छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जो छात्र जीवन है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह सबसे स्वर्णिम काल है क्योंकि इसमें आपकी पूरी जिम्मेदारी आपके माता-पिता वहन करते हैं और आपका कार्य सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई करना है, जब आप अपने वास्तविक जीवन में प्रवेश करेंगे तो तरह-तरह के संघर्ष आपको करने होंगे इसलिए इस छात्र जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करिए आपके माता-पिता एवं आपके गुरुजनों की आपसे जो अपेक्षा है उसे पूरा करने का प्रयास करिए।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी वंदन अधिनियम आपको सशक्त बनाने का एक बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है। अब देश में कोई भी कानून विधिक रूप से पास करना बिना आपके संभव नहीं होगा। भारतवर्ष की प्रत्येक बालिका के लिए यह गर्व की बात है कि संसद में अब महिलाओं की 33% भागीदारी होगी और देश की जो आधी आबादी है उसका प्रतिनिधित्व करने का अधिकार हमारे केंद्र सरकार द्वारा सभी महिलाओं को दिया जा रहा है।

हमारे प्रदेश की और देश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है, आज जब कोई भी आप जैसी बेटी पढ़ने के लिए विद्यालय या महाविद्यालय जाती है तो उसके माता-पिता तनिक भी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होते और यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। तीन तलाक के कानून के ऊपर भी बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए बहुत ही आवश्यक कानून था इससे प्रत्येक महिला को आत्म बल मिला है, छात्राओं को स्मार्टफोन देते हुए उन्होंने कहा कि जब किसी संस्थान के माध्यम से सरकार द्वारा आपको कुछ भी दिया जाता है तो उसका महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। इस मौके पर केशव चौहान, भावेश प्रताप सिंह, दिग्गज गुप्ता, आदेश प्रताप सिंह, मयंक मिश्रा, पंकज मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, छोटे सिंह, मनोज, शिवम आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights