गिंदो देवी महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के पांचवे दिन पर्यावरण व स्वच्छता को जागरूक किया

WhatsApp-Image-2024-02-23-at-17.36.02-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के पांचवें दिन का प्रारंभ प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के निर्देशन में हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ। शिविर का विषय पर्यावरण एवं स्वच्छता जागरूकता रहा। प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ वातावरण बीमारियों से बचाता है और जीवन रक्षा के लिए आवश्यक होता है। पर्यावरण की रक्षा से जल और खाद्य संसाधनों को संरक्षित किया जा सकता है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शिविर में अपराजिता की टीम द्वारा स्वच्छता एवं सुरक्षा के संदर्भ में को छात्रों को जागरूक किया गया।शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता एवं पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई ।मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति पटेल को प्रथम स्थान समरीन को द्वितीय स्थान तथा शबनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पाक प्रतियोगिता में अक्षिता को प्रथम स्थान बबीता को द्वितीय स्थान एवं अनुराधा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी ने पर्यावरण सुरक्षा पर छात्रों को बताया, पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। 

कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनीता सिंह ने बताया बढ़ती जनसंख्या भी पर्यावरण प्रदूषण का कारण है जिसे हमें नियंत्रित करना आवश्यक है। इसी क्रम में छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं जागरूकता संदर्भ में रैली निकाली गई और लोगों को जागरूक किया गया ।चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर इंदु शर्मा , सरला देवी चक्रवर्ती डॉ उमा सिंह गौर, डॉक्टर शुभी भसीन, डॉ शिखा पांडे, डॉ शिल्पी शर्मा ,डॉ शालू ,डॉ सोनी ,डॉ प्रीति ,डॉ पूनम,डॉ शिल्पी तोमर,डॉ निशा अदि सभी शिविर में महाविद्यालय की ओर से उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights