उझानी । नगर के एक मौहल्ले में अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से नगर प्रमुख व नगर महामंत्री को चुना गया। रविवार को कस्बा उझानी के मौहल्ला नझियाई में अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला प्रमुख दिनेशचंद्र सक्सेना व जिला मंत्री अजय सक्सेना की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सरवन कुमार नागर को नगर प्रमुख व रामगोपाल शाक्य को नगर महामंत्री बनाया गया । बैठक में मौजूद सभी लोगों ने दोनों चुने गए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर सर्वेश साहू, सुनील कुमार शाक्य, वीरेंद्र कश्यप, कुमारी मेघा रानी, किशन चंद्र नागर, अनुज नागर, विजय कुमार आदि संगठन के सदस्य मौजूद रहे ।