बरेली। करेली बदायूं रोड स्थित भगवान परशुराम धाम पर भोरकल से ही शिव भक्तों का जलाभिषेक की भीड़ जुटने लगी। शिव भक्तों द्वारा पवित्र गंगा जल हरिद्वार व कछला से लाकर,दुग्ध,दही,शर्करा,मधु, घृत,से अभिषेक किया गया। तथा चन्दन लेपन के साथ सुगन्धित इत्र का लेपन किया गया।बेलपत्र, भांग, दूर्वा, श्वेतार्क, धतूरा, शमी पत्र अर्पण के साथ,विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृंगार किया गया।तथा दिव्य सामूहिक आरती का भी आयोजन किया गया।अभिषेक,अर्चन, आचार्य सतीश शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पी के मिश्रा,रामेंद्र नारायण मिश्रा,सुरेन्द्र पाण्डेय,श्रीधर शुक्ला,दिव्य चतुर्वेदी,महेश पाठक, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, प्यारे लाल शर्मा,अजय चतुर्वेदी, सोनू दीक्षित,अंजू अग्निहोत्री, गायत्री शर्मा, नीरजा चतुर्वेदी,रजत गुप्ता, अंकुर अग्निहोत्री , कौशल सारस्वत,रोली सारस्वत, त्रिभुवन शर्मा,आशीष चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सोम, विजय शंकर पांडेय फलाहारी बाबा,आदित्य चतुर्वेदी,राम सेवक मिश्रा “गुरु जी”,ऊषा मिश्रा,बेबी द्विवेदी,मुकेश चौरसिया,अरविंद शंखधार, गजेन्द्र पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।