दानिश अख़्तर के समर्थन में स्कूलों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगा समर्थन
बरेली। समाजवादी पार्टी के बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट एवं हैदर अली, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी प्रत्याशी दानिश अख़्तर के समर्थन में बरेली के विभिन्न विद्यालयों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान और समर्थन की अपील की।इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, मॉडल टाउन, बरेली पहुंचकर प्रधानाचार्य अरविंदर कौर सहित शिक्षक आदेश यादव, विकास शर्मा, सरदार देवेन्द्र सिंह, सरदार कुलबीर सिंह, संजीव कुमार यादव, रश्मि राज पवार, नरेंद्र शर्मा एवं अर्चना जैन आदि से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के बीच पार्टी प्रत्याशी दानिश अख़्तर की प्राथमिकताओं और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके पक्ष में वोट एवं समर्थन मांग”
चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना एवं ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कहा कि बरेली-मुरादाबाद मंडल के ।शिक्षकों में दानिश अख़्तर को लेकर सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि शिक्षक अपने हितों और अधिकारों के लिए मजबूत एवं सक्रिय प्रतिनिधित्व चाहते हैं। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है और शिक्षक एमएलसी का चुनाव शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं के हितों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। हमारा प्रयास है कि शिक्षक समाज की समस्याओं को सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने वाला मजबूत प्रतिनिधित्व मिले। इसी उद्देश्य से हम पार्टी प्रत्याशी दानिश अख़्तर के समर्थन में लगातार शिक्षकों के बीच पहुंच रहे हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से एकजुट होकर दानिश अख़्तर के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
















































































