उझानी :- डॉ त्रिवेन्द्र हुए स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से अलंकृत, उझानी नगर के एपीएम पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को क्रान्तिधरा मेरठ में प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान एवं निर्देशिका निरुपमा वर्मा और पूर्व कमिश्नर आर के भटनागर ने स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया। इस कार्यक्रम में देश के महान शिक्षाविद, चिकित्सकों, योगाचार्य, पर्यावरणविद एवं सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रखर वक्तव्य के लिए एवं अपने शोध पत्रों के माध्यम से भारतीय महिलाओं को शिक्षा, मतदाता जागरूकता, सामाजिक अधिकारों, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूक करने हेतु और निरन्तर यह प्रयास कि भारतीय महिलाओं को समाज में प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सके, इन सभी उत्कृष्ट कार्यों और उनके असाधारण व्यक्तित्व के लिए उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रकृति फाउंडेशन मेरठ के निदेशक मुकेश नादान एवं निर्देशिका निरुपमा वर्मा ने उन्हें बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।