बुलेट की जगह अपाचे खड़ी देख भड़का दूल्हा, गुस्से से आग बबूला

quint-hindi_2020-01_0f78f691-2883-48de-aa55-56be0cfe317a_33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बारात आ चुकी थी. दूल्हा घोड़ी से कूदकर नीचे हंगामा करने लगता है. यहां तक कि अपने कपड़े तक उतार देता है. शादी करने से मना कर देता है. इतना सब वह अपना सिर्फ एक बुलेट के लिए करता है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के लड़के का विवाह हाथरस की लड़की से तय हुआ. लड़का यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है. फिलहाल लखनऊ में उसकी पोस्टिंग है. ऐसे में 10 लाख रुपये में रिश्ता तय हुआ. दूल्हे ने स्पेशली बुलेट की मांग की.

जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, तो देखा कि बुलेट की जगह अपाचे खड़ी है. ऐसे में उसका पारा हाई हो गया. वह वहीं हंगामा करने लगा. और शादी से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि बारात में आने के साथ दूल्हे ने बीयर पी ली थी. ऐसे में उसने कपड़े तक उतार दिए. हालांकि, बाद में लोगों ने उसे किसी तरीके से पजामा और टी-शर्ट पहनाया.

पुलिस तक पहुंचा मामला
हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष के लोग हैरत में पड़ गए. लेकिन दूल्हा इस बात पर टिका रहा कि जब तक बुलेट बाइक नहीं मिलेगी, तब वह शादी नहीं करेगा. ऐसे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने दूल्हा, भाई, जीजा, चाचा के अलावा दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष फिलहाल आपस में समझौता कर रहे हैं. अगर लड़की की तरफ से तहरीर दी जाती है, तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights