ब्लूमिंगड़ेल स्कूल में फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी मनोहारी छटा

WhatsApp-Image-2024-02-10-at-19.27.56
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल की शाखा दातागंज में कक्षा – 12 का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता एवं अध्यक्षता पम्मी मेहंदीरत्ता ने माता सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर एक क्षण के लिए सभी के चेहरों पर उदासी छा गई। विद्यालय की अध्यक्षता पम्मी मेहंदीरत्ता जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही भावुकता का दिन है जिसमें एक तरफ बच्चों से अलग होने का दुख है तो दूसरी तरफ उनके कुछ बनने की खुशी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यहां से जाने के बाद बच्चें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफलता हासिल कर विद्यालय का मान – सम्मान बढ़ाएंगे और अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। विचारों के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धमाकेदार प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। कक्षा 11 की छात्रा अहिंसा यादव की कविता और प्रियांशी गुप्ता का नृत्य बहुत ही प्रभावशाली रहा। विद्यालय की हेड गर्ल कक्षा- 12 की छात्रा कनक यादव ने अपने भाषण में विद्यालय के सभी क्रियाकलापों को प्रदर्शित किया। इसके अलावा हिंदी अध्यापक के.डी पाठक ने अपने शब्दों के द्वारा विदाई समारोह के अर्थ को तथा बच्चों को विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी का आभास कराया।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को उनके कार्य के अनुरूप उनको उपाधि देकर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। उन्होंने भी अध्यापकों के प्रति अपने मनोभावों को प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सीप शर्मा तथा प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा व्यवस्थापिका श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों के कार्यक्रमों की तरह दिल से प्रशंसा की और अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। सभी कार्यक्रम अध्यापक शिवम श्रीवास्तव एवं अध्यापिका साजिया बी की देखरेख में संपन्न हुए। प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य तथा विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा ने कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights