मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मंत्रियों-विधायकों के साथ सीएम योगी भी कल करेंगे रामलला के दर्शन, अखिलेश ने किया जाने से इंकार

February 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या। प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।  प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी का कार्यक्रम आ गया है। वह दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा।दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।रविवार को मुख्यमंत्री समेत यूपी कैबिनेट के सदस्यों और विधायकों की अयोध्या में मौजूदगी रहेगी। प्रयागराज से आ रहे दर्शनार्थियों की भीड़ पहले से है। यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान समीक्षा अधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवागमन में कठिनाई हो सकती है। इस परीक्षा के लिए दो केंद्र महाराजा इंटर कॉलेज व तुलसी कन्या इंटर कॉलेज अयोध्या धाम में बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से 3:30 तक होनी है। ऐसे में परीक्षार्थियों को उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार व लता चौक से पैदल ही परीक्षा केंद्र तक जाना पड़ सकता है। इसके लिए उन्हें परीक्षा से काफी पहले निकलना होगा। अन्यथा वे केंद्र तक समय से नहीं पहुंच पाएंगे।रौजागांव। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों के अयोध्या आगमन पर जिले की सीमा पर विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत होगा। बाराबंकी व अयोध्या की सीमा पर होने वाले स्वागत की तैयारी के लिए विधायक यादव ने बैठक की। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अतिथियों की अगवानी करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights