रामलला के दरबार में 11 फरवरी को पौने चार घंटे रहेगी यूपी की पूरी सरकार, दर्शन के बाद होगा लंच भी

download-8-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अयोध्या। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और विधायकगण इस बार सरकारी बसों से आएंगे। 11 फरवरी को सरकार के सभी विधायकों का आना प्रस्तावित है। इनकी अयोध्याधाम यात्रा विधान भवन लखनऊ से शुरू होगी। रोडवेज विभाग के शेड्यूल के अनुसार, बसों का काफिला सुबह 8:30 बजे लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए निकलेगा। बसों का यह काफिला 11:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगा। 11:30 से 12:30 बजे तक सभी हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करेंगे। यहां से सभी राममंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके लिए 12:30 से दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।दो से तीन बजे तक लंच का समय होगा। सवा तीन बजे बसों का काफिला फिर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। इस तरह से योगी सरकार राम मंदिर और हनुमान गढ़ी में करीब पौने चार घंटे रहेगी। अयोध्या के लिए यह दूसरा मौका होगा जब पूरी प्रदेश सरकार यहां होगी। बीते नौ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यहां थी। इस बार कैबिनेट की बैठक नहीं होगी, लेकिन यात्रा में विधायकगण भी शामिल होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights