राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव का शुभारम्भ, रंगोली,मेंहदी, स्वरचित काव्य व क्रॉफ्ट प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp-Image-2024-02-09-at-19.18.41-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में युवा महोत्सव का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। प्रथम दिन रंगोली, स्वरचित काव्य पाठ, वेस्ट मटेरियल हैण्ड क्राफ्ट एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ सरिता एवम डॉ मितिलेश के देखरेख में संपन्न हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी शर्मा को प्राप्त हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से छाया एवम वैष्णवी सागर रहीं तथा तीसरा स्थान आमरीन और तान्या दिवाकर ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉ नीरज कुमार एवम डॉ ज्योति विश्नोई ने निभाई। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित डॉ अंशु सत्यार्थी एवम डॉ प्रेमचन्द की देखरेख में संपन्न हुई स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में पहला स्थान स्नेहा पाण्डेय और छाया को मिला। दूसरे स्थान पर इशराक अहमद रहे। तीसरा स्थान तान्या देवल को मिला। निर्णायक के रूप में डॉ अनिल कुमार, डॉ पवन शर्मा रहे। डॉ सरिता एवम डॉ गौरव कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई वेस्ट मटेरियल हैण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता मे तान्या देवल और प्रतीक्षा कश्यप प्रथम स्थान पर संयुक्त विजेता बनी।

द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से नीतू शर्मा, शगुन शर्मा एवम प्रीति राठौर ने सफलता प्राप्त किया। तीसरा स्थान ममता, सुरभि शर्मा और आमरीन को मिला। डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ नीरज कुमार व डॉ प्रेमचंद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ सारिका शर्मा व डॉ ज्योति के निर्देशन में सम्पन्न हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम स्थान स्नेहा पांडेय को मिला। दूसरे स्थान पर रज्जो बी, पिंकी और राखी रहीं। तृतीय स्थान नीतू शर्मा एवम सुहानी गुप्ता ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉ शशिप्रभा एवम डॉ सरिता ने किया।

युवा महोत्सव की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ श्रद्धा गुप्ता एवम संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ संजय कुमार , डॉ सचिन राघव,प्रमोद शर्मा, संजीव शाक्य, बॉबी गुप्ता, तान्या दिवाकर, प्रशान्त यादव, आरती शाक्य, आर्यन गुप्ता,सोनम ठाकुर, कोमल सक्सेना, अंशिका सोलंकी, अनुज प्रताप सिंह , गौरव पाली आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights