विकास को समर्पित है बजट:- प्रोफेसर आशुतोष

WhatsApp-Image-2024-02-09-at-19.06.55-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस. एस. कॉलेज के वाणिज्य -विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा आयोजित की गई जिसमें वाणिज्य विभाग के शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञ के रूप में रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो आशुतोष प्रिया तथा डॉ. रूचि द्विवेदी को आमंत्रित किया गया । डॉ. आशुतोष प्रिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह बजट विकास को समर्पित है इसमें आधारभूत संरचना के विस्तर तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखा गया है । यह बजट राम राज्य की स्थापना की ओर एक कदम है। डॉ. रुचि द्विवेदी ने कहा प्रदेश सरकार का यह बजट गुड गवर्नेंस को प्रदर्शित करता है । इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं जो लैंगिक समानता के प्रति सरकार के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पर्यटन उद्योग को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है जिससे संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को स्वरोजगारी बनाने के लिए निशुल्क दीर्घकालीन ऋण की व्यवस्था की गई है जिससे एक ओर कौशल विकास होगा तथा दूसरी ओर बेरोजगारी घटेगी। डॉ. कमलेश गौतम के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ तथा समापन पोथीराम सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम के संयोंजन में डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृज लाली, अपर्णा त्रिपाठी,अखंड प्रताप सिंह, देव सिंह कुशवाहा आदि का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights