मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने नानकमत्ता का शैक्षिक भ्रमण किया

WhatsApp-Image-2024-02-09-at-18.24.24
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मदर एथीना स्कूल के कक्षा-4 व 5 के विद्यार्थियों के लिए पीलीभीत के पास नानकमत्ता के निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने वहाँ पहुँचकर नानकमत्ता में सिक्खों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव की तपस्थली में स्थित सुप्रसिद्ध गुरूद्वारे का भ्रमण कर वहाँ के अनुपम सौंदर्य का आनंद लिया तथा वहाँ स्थित संग्रहालय में सिक्खों के दस गुरूओं के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी अर्जित की। साथ ही स्वधर्म की रक्षा हेतु उनके अमिट बलिदान के विषय में भी ज्ञान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके अलावा विद्यार्थी नानकमत्ता में नानक सागर पर निर्मित बाँध भी देखने गये। जिसका द्श्य अद्भुत मनोहारी था। विद्यार्थियों ने वहाँ जाकर सेवा भाव, अनुशासन के साथ-साथ प्रेम और सद्भाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों को विद्यालय एवं कक्षा-कक्ष के शिक्षण के साथ-साथ बाहर की दुनिया में निकलकर व्यवहार के माध्यम से अर्जित ज्ञान अधिक महŸवपूर्ण होता है। वर्तमान शिक्षा पद्धति में भी इसी पर विशेष बल दिया गया है कि विद्यार्थी बिना किसी दबाव के उन्मुक्त वातावरण में शीघ्रता से ज्ञान अर्जित कर लेता है। अतः हम इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु ऐसे आयोजन के लिए विशेष प्रयासरत रहते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights