गॉव-गॉव से तय होगा दिल्ली का राश्ता आशीष शाक्य
बदायूँ। गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जिले में रात्रि प्रवास व बूथ समिति की बैठक, महिलाओं व युवाओं से संपर्क के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करा रहे है। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने मण्डल उघैती के स्वरूपपुर गांव में कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। यूपी में कानून-व्यवस्था बहेतर बन गई है। राज्य में कानून का राज कायम है। अपराधी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। बहुत से माफिया डर के मारे छिप गए हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने सहसवान के ग्रामीण नगला भत्ता गांव में कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी। आज जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।

बेटियां बिना डरे स्कूल-कॉलेज जा रही हैं। भाजपा सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधा पहुँच रहा। चेयरमैन मुड़िया अनुपम पाठक ने ढिलवारी गांव में कहा यह नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उऩ्होंने कहा कि अन्य सरकारों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुआ करती थी, आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कारण महिलाएं सुरक्षित है बदमाशों का आतंक खत्म हुआ है संपूर्ण नारी शक्ति मोदी जी को धन्यवाद देती है। जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने जगत मंडल के उनौला गांव में कहा भाजपा सरकार में महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकल पा रही हैं। यही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसी सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने आया हूँ। इस तरह गांव गांव पहुँच कर जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगो को अवगत करा रहे है। इस मौके पर गौतम दीक्षित, कुलदीप, रमेश चन्द्र साहू, ओमप्रकाश साहू, सियाराम साहू, बालिस्टर यादव, गजेन्द्र वर्मा, भोलाशंकर शाक्य, विपिन दीक्षित मौजूद रहे।













































































