लता मंगेशकर के गीत गाकर पुण्य तिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलितेरी राहों में खड़े हैं दिल थामके जैसे गीतों ने बांध दिया समां

WhatsApp-Image-2024-02-06-at-20.10.09-1-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सुर कोकिला लता मंगेशकर की दूसरी पुण्य तिथि पर गीतों की एक शाम लता जी के नाम कार्यक्रम हुआ जिसमें लता जी के गीतों से ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।नगर की प्रख्यात गायिका पारुल चंद्रा को “द्वितीय लता मंगेश्कर स्मृति सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरुप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव, महासचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने प्रदान किया। रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम में अपर्णा मिश्रा ने “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत” की मार्मिक प्रस्तुति से लता जी को श्रद्धांजलि दी। इस गीत से वातावरण भावमय हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डा. शालिनी ने लता के लोकप्रिय गीत ” तेरी राहों में खड़े हैं दिल थाम के” की जोरदार प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। पारुल चंद्रा ने लता जी को अपना आदर्श बताते हुए लता जी को अपने गीत “दिल में तुझे बैठाकर, कर लूंगी मैं बंद आँखे, पूजा करूंगी तेरी” प्रस्तुति से समां बांध दिया। अरुणा सिन्हा के “जिंदगी प्यार का गीत है इसे हर दिल को गाना पड़ेगा” की प्रस्तुति ने महफ़िल को चार चांद लगा दिए। डॉ.निधि मिश्रा, रीता सक्सेना, प्रीती सक्सेना, मीरा मोहन ने भी अपनी प्रस्तुति दी। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना,संजय सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, सुरेश रस्तोगी, प्रदीप मधवार, के बी अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, राजेश गौड़, प्रकाश चंद्र सक्सेना, वाई. सी.सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights