मथुरा। वृंदावन में मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने बांके बिहारी के दर्शन किए। उन्होंने बड़ी ही भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। बांके बिहारी की देहरी पर माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायत गोस्वामियो के द्वारा मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान को भगवान का प्रसाद, प्रसादी माला, पटुका प्रदान किए। राज्यपाल ने भगवान बांके बिहारी की आरती भी उतारी। इस दौरान मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि के रूप में मनोज चौधरी मौजूद रहे। वहीं उन्होंने कहा कि बांके बिहारी जी हमारे इष्ट है इसलिए दर्शन और पूजन को आया हूं। दर्शन के वाद मन को शांति और खुशी मिल रही है।