भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज का नाम रोशन करने वाली पूर्व छात्रा को किया सम्मानित

Screenshot-2024-02-02-203614
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के पंजाबी कॉलोनी में स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा ने स्कूल व नगर का नाम रोशन किया । इसलिए स्कूल परिसर में पूर्व छात्रा के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । शुक्रवार को कस्बा उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी प्रिया रानी पुत्री विजय कुमार को सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व छात्रा कुमारी प्रिया ने एक जनवरी से 31 जनवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास में भाग लिया। इसी दौरान 23 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास में माननीय प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची। यह 26 जनवरी को एनएसएस परेड में भी शामिल हुई उसके बाद 28 जनवरी को प्रेसिडेंट हाउस भी गई जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिली जहां इनका फोटो सेशन भी हुआ। यह 29 जनवरी को डिनर के लिए मिनिस्टर हाउस गई जहां खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिली। इसी सुबह वाइस प्रेसिडेंट हाउस गई जहां जगदीश धनकड़ से भेंट हुई।

इन्होंने न्यू पार्लियामेंट हाउस का विजिट भी किया। विद्यालय की ऐसी छात्रा जिन्होंने अपनी उझानी नगर तथा बदायूं जिले का नाम रोशन करने वाली पूर्व छात्रा को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा रेनू सिंह के द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृय – विक्रय सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णचंद्र शर्मा, विद्यालयाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, विद्यालय प्रधानाचार्या सुजाता सक्सेना, कोच मौहम्मद इकबाल समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights