बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी निवासी कुलदीप सक्सेना एवं सुनीला रानी सक्सेना की पुत्री ईशा सक्सेना का विश्वविद्यालय लंदन यूनाइटेड किंगडम से ऑफशोर विंड एनर्जी (सतत ऊर्जा) के क्षेत्र में चार वर्षीय पीएचडी के लिए चयन हुआ है। जिसके लिए ईशा को औरा सीडीटी नामक संस्था द्वारा 40 लाख रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति के रुप में मिलेगें। जिसके लिए परिवार के लोगों ने काफी खुशी जाहिर की है। उन्होने बताया कि ईशा सक्सेना ने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आगरा के दयालबाग विश्वविद्यालय की है तथा ग्लास्गो विश्वविद्यालय इंग्लैंड से एमटेक कर चुकी हैं। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गुड़गांव शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही उनकी मां जवाहर नवोदय विद्यालय आगरा में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं। ईशा सक्सेना भविष्य में ऊर्जा वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है।