संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा

WhatsApp-Image-2024-01-24-at-17.07.14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर की नई सराय पुलिस चौकी स्थित श्री राधा माधव मन्दिर में श्री हिंदू युवा गणेश सेवा मण्डल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास पंडित रविकांत शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। अनिता शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं।

जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस अवसर पर नई सराय पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा, डॉ शिवलाल गुप्ता, विनोद सक्सेना,किशन लाल गुप्ता,राम किशन गुप्ता, अंकित गर्ग, सचिन गोयल,अंकित शंखधार मंहत रविन्द्र मिश्रा,शिव ओम शंखधार, अंकित मिश्रा सत्यम आदि लोग मौजूद रहे। आज का प्रसाद नरेश चंद्र गुप्ता के सौजन्य से वितरण हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights