मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इस हॉट सीट पर प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना चाहता है कांग्रेस का एक खेमा, इन दिग्गजों की भी नजर

January 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देहरादून। कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि प्रियंका गांधी को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे। प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सबसे हॉट हरिद्वार सीट पर बेशक कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत और डॉ. हरक सिंह रावत की नजर हो, लेकिन पार्टी का एक खेमा किसी बड़े चेहरे पर दांव लगाने के पक्ष में है। इस खेमे ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हरिद्वार की चुनावी पिच पर उतारने की वकालत की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक, पिछले महीने जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने प्रियंका को हरिद्वार सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 26 जनवरी को पांचों लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों को लेकर पार्टी की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड आएगी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में कांग्रेस टिकट के लिए दावेदार रणनीति बनाने में जुट गए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी में एक खेमा ऐसा है जो हरिद्वार सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है। हरिद्वार सीट से पार्टी टिकट के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी सक्रिय हैं।इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी टिकट पर दावेदारी की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने खुल कर चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है। लेकिन 26 जनवरी को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सामने दावेदार अलग-अलग सीटों से टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रीनिंग कमेटी अपने स्तर पर लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे कराएगी। चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को टिकट देने पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगी। कांग्रेस में एक खेमे का तर्क है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव मैदान में उतारने से हरिद्वार सीट पर कांग्रेस आसानी से जीत हासिल कर सकती है। प्रियंका को टिकट देने पर पार्टी में किसी स्तर पर विरोध नहीं होगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक दिसंबर माह में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने प्रियंका गांधी को हरिद्वार सीट से टिकट देने की बात रखी थी। अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में ऐसा कोई प्रस्ताव या विचार नहीं किया गया है। केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी सभी लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे करेगी। जिसके आधार पर पार्टी हाईकमान ही प्रत्याशी पर निर्णय लेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights