बदायूँ। जिले के वरिष्ठ राजनेता राजेन्द्र पाठक का कल दोपहर निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ्य थे। जानकारी होते ही उनके रेलवे रोड स्थित आवास पर कल से अंतिम दर्शन करने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। आज पूर्वान्ह 11 बजे उनके रेलवे रोड स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई तो बड़ी संख्या में लोगो ने शामिल होकर अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी। उनकी कछला गंगा घाट पर अंत्येष्टि हुई। उनके पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।आपको बता दे राजेन्द्र पाठक ब्लाक प्रमुख, नेहरू इंटर कालेज रुदायन के प्रबंधक रहे। लम्बे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे। अंतिम संस्कार के समय भाजपा विधायक हरीश शाक्य,सपा विधायक आशुतोष मौर्य, सपा विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर,पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता शारदेन्दु पाठक अनिल शर्मा बरेली,ब्लाक प्रमुख ओमकृष्ण सिंह। यदु शुगर मिल के डायरेक्टर कुणाल यादव, पूर्व चेयरमैन पंकज पाठक,सभासद आशुतोष पाठक,अभिक्ष पाठक ,तरुण शर्मा,दीपक पाठक, विधायक प्रतिनिधि मनोज शर्मा, भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय,गोरी शर्मा,नरेश पाराशरी,पूर्व वीएसए पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा, बसपा नेता केके उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा,प्रमोद मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सतवीर पाल, राकेश कुमार, सचिन जौहरी, हिमांशु पाठक,मंयक पाठक,अनिल कुमार पाठक ,भुवनेश शर्मा, अनुज कांत शर्मा, प्रदीप चौधरी,सुभाष चौधरी आदि थे। सिद्व बाबा इंटर कालेज की शोक सभा में राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज राजेंद्र पाठक जी के निधन से अपना अभिभावक खो दिया है। शोक सभा मे प्रधानाचार्य डा नरेश चन्द शहादत बख्श,राजकुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा,नीरज चौहान, विपलब भारती, अश्वनी शर्मा,पीसी शर्मा आदि थे। इधर नेहरू इंटर कालेज की शोक सभा में हरिशंकर त्रिपाठी,ब्रजकिशोर सिंह,अमित शर्मा,आदेश शर्मा,नीरज यादव,आदि थे। रिपोर्टर अनुज रस्तोगी