मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम के साथ हुआ संपन्न

January 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। देश के लिए यह बहुत ही ऐतिहासिक दिन था। इस कार्यक्रम में कई सारी चीज़ें खास थीं। जिसमें से एक था रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में बनने वाले भोग। वैसे तो उन्हें कई तरह के पकवानों का भोग लगाया गया था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा ‘राम हलवा’। इस राम हलवे को नागपुर के सेलिब्रिटी शेफ विष्णु मनोहर ने बनाया था। जिसे लगभग डेढ़ लाख लोगोंं में बांटा गया। समारोह के लिए पूरे 7000 किलो हलवा तैयार किया गया था। जिसे बनाने में हलवा 900 किलो सूजी, 1000 किलो घी, 1000 किलो चीनी, 2000 लीटर दूध, 2500 लीटर पानी, 300 किलो सूखे मेवे और 75 किलो इलायची पाउडर का इस्तेमाल किया गया। इस हलवे को विष्णु मनोहर ने अपनी 12 हजार लीटर की क्षमता वाली खास कड़ाही में बनाया। अगर आप भी इस टेस्टी हलवे को खाना चाहते हैं, तो इसके लिए अयोध्या जाने की नहीं जरूरत, बल्कि घर में ही आसान विधि से बना सकते हैं इसे। आइए जानते हैं इसकी क्विक रेसिपी।सामग्री- बारीक रवा- 225 ग्राम, देसी घी- 250 ग्राम, मिक्स ड्राई फ्रूट्स- 100 ग्राम, दूध- 550 मिली, चीनी- 200 ग्राम, इलायची पाउडर- 2 ग्राम

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विधि

– हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को अच्छे से गर्म कर लें।

– इसमें घी, बारीर सूजी और मिले-जुले कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह भूनें।

– फिर इसमें दूध डालें और तब तक पकाएं जब तक कि पूरा दूध सूजी में मिक्स होकर सूख न जाए।

– इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डालकर सारी चीज़ों को मिक्स कर लें।

– तैयार है राम हलवा सर्व करने के लिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights