युवा पखवाड़ा चलाकर विद्यार्थी परिषद ने दिया विवेकानंद का संदेश

WhatsApp-Image-2024-01-15-at-20.40.19-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस से चलाए जा रहे युवा पखवाड़े के अंतर्गत सहसवान नगर में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर युवाओं को स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर स्वयं का व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए राष्ट्र का पुनर्निर्माण करने का आह्वान किया गया।
अभाविप की नगर इकाई सहसवान ने पन्नालाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त मंत्री अंकित पटेल ने कहा कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने भारत और भारतीयता को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करते हुए मानव के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए सहृदयता और संवेदनशीलता का मंत्र दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पटेल ने कहा कि छात्र शक्ति के द्वारा ज्ञान विज्ञान के बल पर भारत महाशक्ति बनेगा और विश्व में शान्ति स्थापित करने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुजीत सिंह ने किया तथा संचालन नगर विस्तारक राजवीर सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर शेरसिंह, विजय सिंह व अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे। नगर में स्थित नेहरू इंटर कालेज में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के ज़िला संयोजक मोहित शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य केपी सिंह ने किया।

कार्यक्रम का संचालन नगर विस्तारक राजवीर ने किया। मुख्य वक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि वर्तमान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद ,रूस यूक्रेन युद्ध और गाजा पट्टी को लेकर हमास और इजराइल में चल रहा युद्ध विश्व शान्ति और मानव अस्तित्व के लिए खतरा है, जिसके कारण स्वामी विवेकानंद के दर्शन की प्रासंगिकता में वृद्धि हुई है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर भारत ही दुनिया में शांति स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रछात्र एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights