मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डबल इंजन की सरकार अंतोदय के सपने को साकार कर रही है :- महेश चंद्र गुप्ता

January 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। सांसद संघमित्रा मौर्य ने नगर पंचायत वजीरगंज में कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रेरित इस संकल्प यात्रा में गांव व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियों के साथ आपके गांव में आयी है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पंचायत कुंवरगांव व वजीरगंज में कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी बने हैं, यह देश परिवर्तन देख रहा है, कितनी भी विकास योजना है, वह धरातल पर पहुंच रही हैं। गरीबों का कल्याण हो रहा है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार कर रही है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम नगर व ब्लॉक सहसवान के बाला किशनपुर व कनगवाँ गुगौआ गांव में पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक सहसवान के हरदत्तपुर गांव में जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक दहगवां के दियोरा शेखपुर गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक आसफपुर के करलाबाला व अजीतपुर गांव में दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक हरदासपुर गांव में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक बिसौली के परौली गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक दहगवां के मझोलरा गांव में शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक इस्लामनगर लभारी गांव में गजेंद्र यादव, ब्लॉक आसफपुर मुगर्रा गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक कादरचौक के सिवाया हामिदपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के खैरपुर खैराती गांव में सुभाष गौड़, सोवरन सिंह राजपूत, रानी सिंह पुंढीर, मेधावी यादव, वीरेन्द्र राजपूत, अमित पाठक, अनुपम पाठक, ज्योति रावत, आतिफ़ निज़ामी, अमर सिंह, महेश शाक्य, दीक्षा माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, संगीत वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, लाखन सिंह, मोनिका सक्सेना, रामवीर सिंह, विनोद शर्मा आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights