मुख्यमंत्री ने दी बरेली को 3 हजार 405 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

WhatsApp-Image-2024-01-11-at-21.17.45
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथने बरेली की नाथ नगरी को 3 हजार 405 करोड़ रुपए की 170 योजनाओं की सौगात दी जिसमे नाथ नगरी कोरिडोर भी शामिल है। साथ ही 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा एवम पत्रकार वार्ता में कहा की बरेली की नाथ नगरी कारिडोर के माध्यम से सड़कों के चौड़ीकरण और सौन्दर्यकरण के प्रस्तावों को मंजूर किया है। साथ ही यह भी वायदा किया कि जल्द ही वह बरेली आकर इन सभी योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने बिथरी चैनपुर में बन रही रामगंगा और ग्रेटर बरेली में बन रही आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। यह परियोजना 2275 करोड़ की है। कहा नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 238 हेक्टेयर परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा जिस योजना को अयोध्या, काशी प्रयागराज नोएडा में चलाया जाएगा उस योजना का लाभ बरेली की नाथनगरी को भी मिलेगा। काशी कॉरिडोर, अयोध्या कॉरिडोर के जैसे ही बरेली के नाथ कॉरिडोर को भी बनाया जाएगा। जिसके लिए सड़क की स्वीकृति ले ली गई है। मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा अयोध्या में रामन्दिर को लेकर लोग राममय हो गए हैं।अयोध्या में मार्ग चौड़े कर बेहतर यातायात की सुगमता प्रदान कर दी गई है। अब सभी को जाति के नाम पर बांटने वाले, परिवारवाद की राजनीति करने वाले विपक्षी दलों से सभी को बचना होगा। आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचना होगा। हमारा हर काम देश के नाम की सोच बनानी है। पहले देश फिर समाज फिर परिवार उसके बाद स्वयं को सोचना चाहिए। हम सब देश में योगदान दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 6 वर्ष में 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई। प्रदेश में अब अपराधी थाने में तख्ती लटका कर जाते हैं कि अब अपराध नहीं करेंगे। 500 वर्ष के बाद भगवान राम अयोध्या में विराजमान होंगे। 14 से 20 जनवरी तक हर जिले में स्वच्छता कार्यक्रम होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाएं आने वाली पीढ़ी के लिए यह प्रेरणा होगी। 22 जनवरी 2024 के बाद सभी लोग अयोध्या जरूर आएं।
विकास भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक में बरेली के जनप्रतिनिधि से विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। विधायको ने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बरेली के राम गंगा नगर की रामायण वाटिका में भगवान हनुमान की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह व बीडीए की टीम मौजूद रही। इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम का भी उद्घाटन किया गया।


बैठक के बाद विकास भवन में ही मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि यूपी में विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। बरेली को स्मार्ट सिटी के रूम में विकसित किया जा रहा है। बरेली जनपद के जनप्रतिनिधियों ने कई परियोजना को लेकर सुझाव दिए थे। इनमें से कई को मंजूरी भी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों को सुनियोजित विकास से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता के साथ ही विकास कार्य भी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली के दौरे के दौरान इस बार वह वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने जलपान किया। बरेली क्लब मैदान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष कुमार गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना, मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महाराज सिंह, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा के बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights