घाटों पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

download-3-9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने अवगत कराया है कि माह जनवरी 2024 से मार्च 2024 में माघ मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें 15 जनवरी 2024 को मकर संकान्ति, 25 जनवरी 2024 को पौष पूर्णिमा, 08 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या, 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी, 24 फरवरी 2024 को माधी पूर्णिमा तथा 08 मार्च 2024 को महा शिवरात्रि पर गंगा स्नान व पर्व प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि इन पर्वो पर जनपद के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। इन तिथियों पर जनपद के गंगा घाटों पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु विभिन्न मजिस्ट्रेटों को नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर बदायूँ सुखलाल प्रसाद वर्मा (मो0नं0 9454415833) को कछला घाट बदायूँ की ओर, तहसीलदार सदर बदायूँ सुरेन्द्र कुमार (मो0नं0 9454415842) को कछला घाट कासगंज की ओर, उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह (मो0नं0 9454415838) को अटैना घाट थाना उसहैत, तहसीलदार दातागंज शिवकुमार शर्मा (मो0नं0 9454415847) को भुण्डी घाट थाना उसहैत, नायब तहसीलदार दातागंज आनन्द भूषण सिंह (मो0नं0 9140124948) को बेलाडांडी घाट थाना दातागंज पर नामित है। उन्होने निर्देश दिए कि लगाये गये मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर कानून एवं शान्तिं व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा घाटों पर साफ-सफाई व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों/मार्गो पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बदायूँ/ दातागंज अपने स्तर से आवश्कयतानुसार अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती कर लें तथा व्यवस्थाओं का गंगा स्नान से पूर्व में अनुश्रवण कर लें। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला घाटों तथा मुख्य मार्गों पर समुचित सफाई व्यवस्था व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा प्रत्येक घाटो के लिए कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करें, तथा दोनों घाटों पर नावों व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे व पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था देखेंगे व जाम न लगने हेतु बैरीकेटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights