सेहत ही नहीं त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती है शराब, जानें स्किन पर इसके साइड इफेक्ट्स

images-7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। शराब हमारी सेहत के लिए किस तरह हानिकारक है, यह तो हम सभी जानते ही हैं। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह है कि खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को शराब से परहेज करने की सलाह देते हैं। शराब कैंसर, हार्ट डिजीज समेत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से आपकी त्वचा भी प्रभावित हो सकती है। अगर आप शराब से त्वचा पर होने वाले इस प्रभावों से अनजान हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शराब कैसे आपकी त्वचा पर असर डालती है। अगर आप लंबे समय तक शराब पीते हैं, तो इससे हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी स्थितियों का खतरा काफी बढ़ सकता है। इन हेल्थ कंडीशन्स की वजह से पीलिया, आंखों के आसपास की त्वचा का गहरा होना और त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। अगर शराब पीने के आदि हैं, तो लंबे समय तक इसका सेवम आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकता है, जिससे आप आसानी से संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। साथ ही कमजोर इम्युनिटी और यूवी किरणों के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता के कारण त्वचा कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। शराब पीने की वजह से आपकी नींद भी प्रभावित होती है, जिससे आपका स्लीप पैटर्न बाधित होने लगता है। ऐसे में नींद में खलल पड़ने की वजह से काले घेरे, त्वचा का पीला पड़ना, रंग फीका पड़ना और झुर्रियों को समस्या बढ़ सकती हैं। शराब पीने के बाद बार-बार यूरिनेशन की जरूरत पड़ती है, जिससे आपको डिहाईड्रेशन हो सकता है। इसकी वजह से ड्राई स्किन, धंसी हुई आंखें, लोच में कमी और होंठ भी सूख सकते हैं। शराब हिस्टामाइन रिलीज को बढ़ाती है, जिससे त्वचा के नीचे मौजूद ब्लड वेसल्स फैल जाते हैं। आमतौर पर इसकी वजह से त्वचा लाल या सूजी हुई नजर आने लगता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights