जनरल डॉक्टर वीके सिंह के प्रयासों से खोड़ा नगर पालिका में पेयजल की आपूर्ति से हटी सभी बाधाएं

WhatsApp-Image-2024-01-10-at-19.41.56
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने खोड़ा मकनपुर नगर पालिका को दिया नये वर्ष में पेयजल का बड़ा तोहफा। संसदीय क्षेत्र के साहिबाबाद विधानसभा के खोड़ा क्षेत्र के सामने पेयजल का गंभीर संकट लंबे समय से निरंतर चला आ रहा है। बीते लंबे समय से नगर पालिका खोड़ा में जुड़ी आपूर्ति जल, पेयजल, और सीवरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह का अथक प्रयास अब समाधान की ओर बढ़ गया है। बीते 9 साल पहले इस समस्या को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के समक्ष क्षेत्रवासियों द्वारा उठाया गया था। इसके बाद तत्काल रूप से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग से विशेष वार्ता की और कार्य को स्वीकृति भी प्राप्त हुई। जल विभाग के द्वारा एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया ताकि गंग नगर से खोड़ा के लिए पाइप लाइन के माध्यम से जल लाया जा सके। जल लाने का रोडमैप भी तैयार किया गया। सिंचाई विभाग में अधिकारियों की अदला बदली के कारण यह प्रोजेक्ट बीच में लटका रहा लेकिन केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के प्रयास जारी रहे। इस सम्बंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को सभी जानकारी से अवगत कराया। 2022 में चुनाव के बाद लगातार जनरल डॉ. वीके सिंह ने शीर्ष नेतृत्व व अधिकारियों को इस सम्बंध में अवगत कराया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव से बात की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसके उपरांत मुख्य सचिव ने इस सम्बंध में मीटिंग करते हुए साल 2023 के मार्च में अधिकारियों को आदेश दिया कि नोएडा अथॉरिटी के माध्यम से खोड़ा को पानी सप्लाई दी जा सके। उनके आदेश के बाद भी अवरोध बना रहा जिसको लेकर जनरल वीके सिंह ने मुख्य सचिव व अधिकारियों से विशेष वार्ता भी की। हाल ही में डॉक्टर जनरल वीके सिंह ने गंगा जल प्रोजेक्ट यूनिट यूपी जल निगम अर्बन गाजियाबाद चीफ इंजीनियर यूपी राजेश कुमार पंकज, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कंस्ट्रक्शन सर्किल यूपी जल निगम अर्बन गाजियाबाद चंद्र मोहन सिंह सोलंकी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उमेश से मुलाकात की। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस प्रोजेक्ट की डीपीआर फाइनल करके इस पर जल्दी से जल्दी कार्य शुरू कराएं। इस कार्य की विशेष निगरानी के लिए कर्नल यूबी सिंह को लगाया गया। इसके साथ ही पानी की समस्या की परमानेंट समाप्ति के लिए बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए भविष्य में नोएडा के द्वारा भी पानी की सप्लाई कम हो सकती है। इसी समस्या के परमानेंट समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गंग नहर के माध्यम से सीधा पानी की सप्लाई खोड़ा में लाने के लिए एक अन्य प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दिलायी, जो अंडर प्रोसेस है। इसका डीपीआर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा चुका है। इस संबंध में डेहरा हापुड़ में 2 एकड़ जमीन की डिमांड की गई है। अभी पाइपलाइन द्वारा सिद्धार्थ विहार से 253 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से 50 एम.एल.डी. पानी नगर पालिका खोड़ा में नल के द्वारा पानी की सप्लाई दी जाएगी। खोड़ा में पानी बेहतर सप्लाई के लिए जो पुरानी टँकी व्यवस्था थी उसका निरीक्षण व सर्वेक्षण खोड़ा चैयरमैन मोहिनी शर्मा व कर्नल यूबी सिंह ने जनरल वीके सिंह के आदेश पर जल निगम के लोगों के साथ मिलकर किया गया है। ताकि जल्दी से जल्दी नगर पालिका खोड़ा में पानी लाया जा सके। इसके इसके साथ ही खोड़ा का सीवरेज कनेक्शन नोएडा की जमीन पर लाकर, नोएडा के पूरे सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाना भी स्वीकृत हुआ है। उसके ऊपर भी काम शुरू होने वाला है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की हमेशा ही कार्य करने की जो विशेष शैली रही है, वह इस तरह से रही है कि किसी भी काम को जब वह अपने हाथ में लेते हैं तो उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। यह कार्य की संपन्नता भी उन्हीं की निष्ठा और उन्हीं के प्रयासों की सफलता है। बहुत जल्द खोड़ा में जो पानी की समस्या, सीवरेज की समस्या है, वह दूर हो जाएगी और खोड़ा में शुद्ध एवं पेयजल की आपूर्ति होगी। इस कार्य के लिए सभी क्षेत्रीय लोग केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त कर रहे हैं।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights