मोदी सरकार में देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है :- जितेंद्र यादव

WhatsApp-Image-2024-01-10-at-20.45.26
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने कहा बिसौली के राजपुर कटघर व स्वरूपपुर गांव में कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है। भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफॉर्मेंस की होनी चाहिए नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, साथ ही यह गाड़ी नही है, बल्कि यह विकसित भारत की गारंटी गाड़ी है जो आपके बीच मे आयी है।

पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने ब्लॉक सहसवान के जाहिदपुर आलमपुर व रम्पुरा टप्पा रियोनाई व समसपुर बल्लू गांव में कहा आज मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण बीते साढ़े नौ वर्षों में समग्र दृष्टिकोण से तैयार किया गया मजबूत आधार है। साथ ही कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। पूर्व प्रत्याशी विधानसभा डीके भारद्वाज ने सहसवान नगर में कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकास की यह अभूतपर्व यात्रा मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण संभव हुई है। यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है, मोदी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। इस तरह जगह जगह हुए

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक आसफपुर के गनगोली गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्लॉक इस्लामनगर के तरक परौली गांव में मनोज मसीह, ब्लॉक इस्लामनगर के सुराही गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक दहगवां के अभनपुर व भवानीपुर खल्ली गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक दहगवां के उस्मानपुर व मुस्तफाबाद जरेठा गांव में शिशुपाल शाक्य,

ब्लॉक इस्लामनगर के जरेदा व जसूपुर गांव में अनुपम पाठक, ब्लॉक कादरचौक के सिरसा दबरई व मुगर्रा जरासी गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक सहसवान के समसपुर गांव ने विक्रांत यादव, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, डॉ आशीष शर्मा, मेधावी यादव, नीलम गुप्ता, ओम कृष्ण सागर, वीरेन्द्र राजपूत, अमित पाठक, राजेश कुमार सिंह झण्डू भैया, महेश शाक्य, हिमांशु यादव, दीक्षा माहेश्वरी, प्रदीप चौधरी, आतिफ़, मोनिका सक्सेना, निज़ामी, अनुज माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, पुरषोत्तम टाटा, अवढर शर्मा, मुनीश पंडित, सुभाष गौड़, हितेंद्र शंखधार, सलमान हैदर नकवी आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights