बदायूँ।।आज शहर में प्रातः 8 बजे पतंजलि योग परिवार की तरफ से छह सड़का पर जरूरतमंदों को उपयोगी गर्म वस्त्र एवं नए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही दिव्य पेय पतंजलि चाय का भी लगभग 300 लोगो को वितरण किया गया। जिसको सभी ने पसंद किया। वहां पर उपस्थित मजदूरों एवं राहगीरों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर, आवेश पाल,संजीव चौहान,सुरेशपाल, सत्यप्रकाश,उदयवीर, दिनेश शर्मा,भोजराज सिंह,मदनपाल, उपदेश सिंह, MP सिंह,सुरेंद्रपाल सिंह, नवीन कुमार, कुंवरपाल, कुंवरपाल शाक्य, शिशुपाल सिंह,सुशील कुमार, नरसिंह आर्या,KC पाल,योगेंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार एवं रमाशंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।