मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिवंगत विधायक के गांव पहुंचे सीएम योगी, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

January 10, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का पांच जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे।  विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर करीब 12:04 बजे हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। उन्होंने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके बाद परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विधायक की पत्नी मुन्नी देवी, बेटे अरविंद सिंह, विमल, अनुज, बेटी मंजू, दामाद अमर प्रताप सिंह को ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवेंद्र सिंह के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। करीब 15 मिनट मुख्यमंत्री परिजनों के साथ रहे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद आदि साथ रहे।मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव ढकिया परवेजपुर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। करीब चार सौ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। एक दिन पहले ही पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता ने भ्रमण किया। छतों पर भी सिपाही तैनात रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights