नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने आठ जनवरी यानी आज सुबह 09:30 से 11:00 बजे के बीच यातायात पुलिस के ड्यूटी पॉइंट का आक्समिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लिंक स्टेडियम चौक, राय रेजिडेंसी, अट्टा चौक, एडोब चौक, सेक्टर-49, 100, 105 व 107 चौक इत्यादि ड्यूटी पॉइंट पर यातायात कर्मी उपस्थित नहीं मिले। ड्यूटी पॉइंट पर यातायात कर्मियों के न मिलने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छह उपनिरीक्षक, 15 हेड कांस्टेबल और सात आरक्षियों को ड्यूटी से गैरहाजिर होने एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया। डीसीपी यातायात व सहायक पुलिस आयुक्त पवन कुमार व राजीव कुमार गुप्ता को समय 10:24 तक अपने क्षेत्र में उपस्थित नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।