अलीगढ़। एएमयू के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण व नियोजन कार्यालय की ओर से हाल ही में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट अभियान के तहत डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के 2023 बैच के चार छात्रों का यूएई स्थित प्रिसिजन इंडस्ट्रीज एलएलसी ने चुना है। टीपीओ डॉ. मो. फैसल खान ने बताया कि चुने गए विद्यार्थियों में मोहम्मद हम्माद डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एकांश गिरी डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मोहम्मद अशहर डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मोहम्मद शकील डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन शामिल हैं। पालीटेक्निक के प्राचार्य प्रो. अरशद उमर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।