डी-पॉल स्कूल में क्रिसमस महोत्सव धूमधाम से भव्य रूप में मनाया गया

WhatsApp-Image-2023-12-22-at-17.35.16-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज डी-पॉल स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास से क्रिसमस महोत्सव मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार से क्रिसमस ट्री को सजाकर चरनी बनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नन्हे-मुन्ने वि‌द्यार्थियों ने विभिन्न परिधानों को पहनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जहाँ प्रार्थना, गीत, नृत्य, कैरोल्स, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य तथा विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की। यीशु जन्म की नाटिका बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मध्य विद्यार्थी द्वारा सेंटा क्लाज बनकर विभिन्न उपहारों का वितरण करना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।


इंटरमीडियट एवं हाईस्कूल के टॉपर वि‌द्यार्थियों को वि‌द्यालय में आमंत्रित कर ट्रॉफी के साथ धनराशि भी वितरित की गई। साथ ही शिक्षक एवं वि‌द्यार्थियों में से सेंटा चुनकर सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य सिबी कुरियन एवं सिस्टर क्लेरलिट ने बड़े ही आनंदित होते हुए बच्चों को अपने ढेरों आशीर्वाद देते हुए अपने मधुर वचनों से उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा डी-पॉल के समस्त शिक्षक गण के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया। केक तथा चाकलेट के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights