सर्दियों का सुपरफूड है केसर इसे डाइट शामिल करें

download-1-12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दियों में शरीर को गर्म रखना काफी जरूरी है। ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम आदि की समस्या आम है। इन मौसमी बीमारियों से राहत दिलाने में केसर आपकी मदद कर सकता है। आप खाने में केसर का कई तरीकों से इस्तेमाल कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड के मौसम में सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से बचने के लिए केसर का उपयोग कैसे करें। सर्दियों में केसर की चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालें, इसमें केसर, लौंग और दालचीनी मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें। चाहें तो आप इसमें इलायची भी डाल सकते हैं। अब इससे छान लें और सर्दियों में इस चाय का आनंद लें। इसे पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर गर्म रहता है। आप इस मौसम में रात में सोने से पहले केसर वाला दूध पी सकते हैं। केसर की हल्की सुगंध और स्वाद एक सुखद अहसास देता है। केसर वाला दूध रोजाना पीने से आपको तनाव से राहत मिल सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें, जब यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डालें। इस मिश्रण को लगातार मिक्स करें, कुछ देर बाद गैस बंद कर दें, गरमागरम केसर वाला दूध का आनंद लें। केसर और शहद का मिश्रण सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने का एक कारगर उपाय है। इसके लिए केसर के धागों को शहद में मिक्स कर खाएं, आप इसे रोजाना एक चम्मच ले सकते हैं। इसका स्वाद काफी बेहतरीन होता है। सर्दियों में अक्सर लोग कंजेशन से परेशान रहते हैं, ऐसे में आप केसर की भाप ले सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में एक चुटकी केसर मिलाएं और अपने सिर को तौलिए से ढकें और भाप लें। इससे आपको कंजेशन से राहत मिल सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights