खाना खाने के बाद आप भी करते हैं ये काम तो आज ही छोड़ दें, वरना कभी नहीं घटेगा वजन

download-21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान और वर्क प्रेशर की वजह से लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। अक्सर गलत समय पर खाना, अनहेल्दी फूड और एक्सरसाइज न करना मोटापे की मुख्य वजह हैं। कई बार हम खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे वजन बढ़ने के चांसेस और बढ़ जाते हैं। जैसे खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत, इसी तरह की कुछ आदतें आपको दुबला नहीं होने दे रही है। आइए जानते हैं, खाना खाने के बाद आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आपका वजन न बढ़े। फिट रहने के लिए पहला और सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि रात के खाने में बहुत भारी या गरिष्ठ भोजन खाने से बचें क्योंकि ऐसे खाने को पचाने में लंबा समय लगता है जिसे रात के समय पचाना आसान नहीं होता क्योंकि रात को बॉडी कम एक्टिव होती है। रात के समय भारी खाना खाने से धीरे-धीरे शरीर में फैट जमने लग जाता है और वेट बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर होना चाहिए। इससे खाने से जरूरी पोषक तत्वों को पचाने का समय मिलता है साथ ही वजन नियंत्रित रहता है और नींद भी अच्छी आती है। खाने के बाद कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करनी चाहिए। जो लोग खाने के एकदम बाद सोने चले जाते हैं, वो अपना वजन कभी नहीं घटा सकते, बल्कि इससे इन-डाइजेशन, बेचैनी और नींद न आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा खाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे नींद आने से दिक्कत होती है। अक्सर लोगों को आदत होती है कि वे देर रात तक जागते हैं या काम के सिलसिले में या मनोरंजन के लिए। जागते हुए अक्सर लोगों को भूख लग जाती है और वे मिडनाइट स्नैक के नाम पर कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि ये शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करता है, जिससे पेट बढ़ने के साथ दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको रात के समय खाने के बाद भी भूख लगती है, तो आप खाने के बाद कैमोमाइल टी, हल्दी का दूध या अश्वगंधा की चाय का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको चैन की नींद आएगी और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights