मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

सर्दियों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानें कैसे करें इनसे बचाव

December 17, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। सर्दी का मौसम अपने साथ न केवल गरम-गरम हॉट चॉकलेट लाता है, बल्कि साथ में कई बीमारियां भी लेकर आता है, जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। तापमान कम होने और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से, इन बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ये बीमारियां आपके लिए घातक भी साबित हो सकती हैं। इसलिए इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, सर्दियों में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इनसे किन तरीकों से बचाया जा सकता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी कॉमन कोल्ड यानी साधारण सर्दी-जुखाम है। इसमें नाक बंद होने, गले में खराश, खांसी, बदन दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। कई बार इसकी वजह से, हल्का बुखार भी हो सकता है। यह खतरनाक नहीं होता, लेकिन आपको परेशान जरूर कर सकता है। इससे राहत पाने के लिए-गरम पानी या सूप पीएं, जिससे गले की खराश और म्यूकस को कम किया जा सकता है। कंजेशन दूर करने के लिए ह्यूमिडिफायर या इन्हेलर का इस्तेमाल करें। खाना खाने और मुंह पर हाथ लगाने से पहले हाथ धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।यह आपके घर में औरों को न हो, इसलिए छींकते या खांसते वक्त मुंह को ढकें। निमोनिया के मामले, अक्सर सर्दियों में बढ़ जाते हैं। यह बैक्टिरीया, वायरस और फंगस के संक्रमण की वजह से हो सकता है। इसकी बीमारी से बुजुर्गों और बच्चों को अधिक खतरा रहता है क्योंकि उनमें कॉम्पलिकेशन का जोखिम अधिक होता है। इसमें बुखार, गले में खराश, छाती में दर्द आदि जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इससे बचाव करने के लिए- हांथों को अच्छे से साफ करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।हेल्दी डाइट खाएं। बच्चों और बुजुर्गों को निमोनिया से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाएं। फ्लू जिसे इंफ्लुएंजा भी कहा जाता है, स्वांस प्रणाली में होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। यह वायरस के संक्रमण की वजह से होता है, जिसमें नाक, गले और कई बार फेफड़ों में भी इन्फेक्शन हो सकता है। सिर दर्द, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इससे बचाव करने के लिए- हाथों को साफ साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें। छींकते या खांसते समय मुंह को ढकें आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं। इस में फेंफड़ों में मौजूद नलियों में बलगम भर जाता है और सूजन आ जाती है। इस कारण से खांसी, कफ, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इससे बचाव करने के लिए- किसी चीज से एलर्जी हो, तो उनसे दूर रहें।अधिक भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। हाथ साफ रखें। पानी भरपूर मात्रा में पीएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights