कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

WhatsApp-Image-2023-12-15-at-7.55.57-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, एससी एसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कनोजिया ने माल्यार्पण किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

व अंतिम सांस तक कांग्रेस के ही रहे एवं अपने कार्यकाल में आरएसएस पर प्रतिबंध करने का निर्णय भी सरदार वल्लभभाई पटेल ने लिया था जबकि भाजपा उनके नाम का झूठा प्रेम दिखा कर सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर राजनीति करती आई है माल्यार्पण के उपरांत वजीरगंज नगर में नगर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह ने की मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रजनी सिंह एवं आयोजक नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोमपाल शाक्य ने की जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर युवा, महिला, किसान विरोधी होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा देश में लोकतंत्र खतरे में है, यदि अब मोदी सरकार आई तो देश में आगे चुनाव नहीं होंगे। देश को सनातन धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है, देश भी कमजोर हुआ है। नेकरधारियों के पास सत्ता है। हम सफेद टोपी पहनते हैं, क्योकि हम बेदाग है वह काली टोपी पहनते हैं, क्योकि उनकी टोपी दाग दिखाई न दे इस अवसर पर रजनी सिंह ने कहा कि जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, उसी सरकार में देश की माता-बहनों पर अत्याचार हो रहा है। देश में किसानों की भूमि कब्जाई जा रहीं हैं। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। युवा रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर देश की सरहदों को कमजोर किया जा रहा है इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा ने चौथे स्तंभ को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को एकजुट करना है तो आपसी मनमुटाव को दूर करना होगा इस अवसर पर एससीएसटी जिला कांग्रेस मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि हमे आवाज़ उठाने पर भी रोक है आये दिन दलितों पर हमला होने की घटनाएं आती रहती है सम्मेलन में वजीरगंज नगर पंचायत सभासद नियाजुद्दीन ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की प्रेरणा से उनके समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव उमेश मिश्रा व जिला महिला कांग्रेस सचिव मीणा शाक्य ने भी विचार व्यक्त किये इस अवसर पर संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया ने किया मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस जगत अध्यक्ष सोनपाल सिंह, नत्थू, शरीफ, अरविंद, मस्टर जी, मुकेश, अनीस, आसिफ, राघवेंद्र, शफी अहमद आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights