डबल इंजन सरकार ने उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है :- हरीश शाक्य

WhatsApp-Image-2023-12-15-at-7.58.56-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक उझानी सिकन्द्राबाद केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने बातें बहुत कम की, लेकिन धरातल पर बहुत ज्यादा काम किया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। उसी क्रम में यह मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में आयी है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक म्याऊ के बिलहरी व कोठा में कहा आज देश व प्रदेश का माहौल समग्र क्षेत्र में बेहतर हुआ है,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है, और उसी का परिणाम है कि देश और प्रदेश की देवतुल्य जनता का जुड़ाव लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ है।पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के नरखेड़ा व वरखेड़ा गांव में कहा मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को खत्म करके और जनता का शोषण करने वाले भूमाफियाओं और वंचित समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराके उन ज़मीनों पर गरीबों और जररूतमंदों को आवास देने का कार्य किया। साथ ही कहा डबल इंजन सरकार सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण को समर्पित है। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक जगत खुरखोली बुजुर्ग गांव में कहा 2014 के बाद मोदी जी की कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी में संकट के समय केवल मोदी सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में लोगों के सेवा में लगे हुए थे, घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे थे ऑक्सीजन भी पहुंचाने का कार्य किया। मोदी की सरकार ने देश की जनता की सेवा की सुरक्षा हेतु निशुल्क वैक्सीन देने का कार्य किया।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक वजीरगंज/ अम्बियापुर के मकरन्दपुर व खेड़ा गांव में जितेंद्र यादव, ब्लॉक जगत के इस्लामगंज व खुरखोली बुजुर्ग गांव में अशोक भारती, ब्लॉक अम्बियापुर के शहजादनगर गांव में राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक दातागंज के कुंदरा मझरा गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक उसावां के सथरा व वरैनिया गांव में शैलेन्द्र मोहन शर्मा, ब्लॉक वजीरगंज के रूपपुरा गांव में दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक समरेर के डहरपुर खुर्द व नवदिया गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक उझानी ग्रामीण के बितरोई गांव में मोहर सिंह लोधी, राजेश्वर सिंह पटेल, के.सी. शाक्य, आकाश वर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, धीरज सिंह पटेल, कृष्ण चंद्र शर्मा, रेनू सिंह, मुनीश पंडित, दिग्गज गुप्ता, अग्रवीर गुर्जर, कमलजीत भूरानी, लाखन सिंह आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights