गम्भीर दिव्यांग बच्चों को लर्निंग मेटेरियल वितरण किया गया

WhatsApp-Image-2023-12-15-at-7.48.54-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गम्भीर दिव्यांग बच्चों को लर्निंग मेटेरियल जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा द्वारा आज रिसोर्स सेंटर , प्राथमिक स्कूल सराय फकीर नगर बदायूं से वितरित किया गया । समेकित शिक्षा अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे गंभीर दिव्यांग बच्चे जो गम्भीरता के कारण विद्यालय नही जा पा रहे है घर पर ही स्पेशल एजुकेटर के परामर्श से अभिभावक अपने बच्चों को दैनिक क्रिया कलाप के साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मबल प्रदान कर सकें । समय समय पर स्पेशल एजुकेटर होम विजिट कर शिक्षण सामग्री का उपयोग कैसे करें कि जानकारी अभिभावक को देंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह ने आये आयुष बौद्धिक दिव्यांग , सिवा सैनी बौद्धिक दिव्यांग , फारिया परमस्तिष्क पक्षाघात ,मानसी बौद्धिक दिव्यांग के अभिभावकों से अनुरोध कर कहा कि शिक्षण समाग्री मॉडल ,फलों ,सब्जियों , व एम्बोसड मैप ,चार्ट से बच्चों को प्रतिदिन उपयोग कराए ताकि बच्चों को बिभिन्न सामग्री की पहचान के साथ उपयोग की जानकारी हो। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रशांत कुमार ने कहा कि कलेंडर ,पजल ,बिल्डिंग मॉडल आदि का उपयोग कराने से बच्चे में चंचलता चपलता के साथ बौद्धिक विकास होता है ।ए आर पी प्रभात कुमार , मोहहम्मद अजीम जी ने अभिभावक को प्रेरित कर कहा कि बच्चों में प्रतिदिन अभ्यास से शैक्षिक सुधार होता है ।

स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार मौर्य ने विभिन्न शिक्षण सामग्री को दिखाकर उपयोग की जानकारी दिया और कहा कि शिक्षण सामग्री का रखरखाव के साथ प्रतिदिन बच्चे के साथ गतिविधि , साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को अनुरोध किया। इस अवसर पर संविलियन स्कूल सोथा से प्रधानाध्यापक मो मजहर , स्पेशल एजुकेटर दुर्गेश प्रताप सिंह , जुगुल किशोर यादव ,रेखा देवी , शिक्षा मित्र समता विद्यार्थी उपस्थित रहकर सहयोग किये।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights