मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंसारी समाज ने किया पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चैयरमेन फात्मा रज़ा का स्वागत

December 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के अंसारी समाज के संभ्रान्त लोगों ने सामुदायिक भवन मे नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन फत्मा रज़ा व सभासदों के स्वागत व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे। अंसारी समाज के लोगों ने उपस्थित सभासदों के सम्मान मे शील्ड, हार व शाल पहना कर स्वागत किया तथा चेयरमेन को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा शाल भेंट की तथा मुख्य अतिथि आबिद रज़ा को विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह देकर व शाल पहना कर स्वागत किया। अंसारी समाज के लोगो ने नगरपालिका की चैयरमेन फात्मा रज़ा से बदायूं शहर के विकास की उम्मीद जताई | लगभग 5 महीने के कार्यकाल मे शहर की सफाई व पानी की व्यवस्था में बेहद सुधार भी महसूस किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शहर की मुख्य सड़के भी जल्द बनवाने का भी अनुरोध किया। विशेष तौर पर अंसारी समाज के संभ्रांत लोगो ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बारे में एक राय होकर कहा कि हमारे समाज ने आबिद रज़ा साहब का चेयरमैनी का कार्यकाल देखा हैं तथा विधायक का कार्यकाल भी देख चुके। चेयरमेन रहते हुए आबिद रज़ा को (विकास पुरुष) व विधायक रहते हुए (बदायूं रत्न) का खिताब भी मिल चुका है। चेयरमैन, विधायक का कार्यकाल आपका बहुत बेहतर रहा है। अब अंसारी समाज समेत सभी सेकुलर लोग आपको सांसद के रूप में लोकसभा में देखना चाहते हैं, ज़िले में आपकी छवि सेकुलर नेता की बन चुकी है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा अंसारी समाज बेहद जागरूक समाज है, सियासी सऊर रखता है। हम अब तक जितने भी चुनाव लड़े चेयरमैन, विधायक के चुनाव जीते उसमे अंसारी समाज की अहम भूमिका रही, आज हमारा सियासत में जो भी मुक़ाम है उसमें अंसारी समाज के वोट के साथ साथ आपके समाज की दुआएं भी शामिल हैं। आप लोग मुझे सांसद के रुप में देखना चाहते हैं तब आप लोग मेरे लिए टिकट के अधूरी दुआ मत करना बल्कि मुझे लोकसभा का चुनाव जीतने की दुआ करना। क्योंकि जब आपकी दुआ से अल्लाहताला को मुझे सांसद बनाना होगा तब अल्लाहताला रास्ता (असबाब) बना देगा। विशिष्ठ अतिथि चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अंसारी समाज का शुक्रिया करते हुए अंसारी समाज को यह यकीन दिलाया कि मेरे चेयरमैनी कार्यकाल में आपके समाज के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। सियासत में आपका समाज हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है, हम और हमारे सभासद मिलकर शहर में विकास करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभासदों ने भी सम्मान पाकर अंसारी समाज का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सरफराज अंसारी, शमशाद अंसारी, आमिर अंसारी, सभासद अनवर अंसारी, जफर अंसारी, अशरफ अंसारी, सभासद वाहिद अंसारी, फिरोज अंसारी, ताहिर अंसारी, नजमुल अंसारी, शाकिर अंसारी, नाज़िम अंसारी, इकराम अंसारी, अब्दुल रहमान अंसारी, ने फिदा हुसैन अंसारी, गोप अंसारी( प्रधान), साकिब अंसारी, अतीक अंसारी, वसीम अकरम अंसारी, अमजद अंसारी, जावेद अंसारी, अनीस अंसारी आदि सकड़ों अंसारी समाज समेत लगभग 25 सभासद मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights