मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 26.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाएं :- राजीव कुमार सिंह

December 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ब्लॉक उझानी के अथईया व हजरतगंज गांव में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा निरंतर नागरिकों के प्रगति की यात्रा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही कहा मोदी सरकार का संकल्प है, स्वस्थ भारत, सुंदर भारत, खुशहाल भारत तथा आर्थिक संसाधनों से सुसज्जित भारत का निर्माण करना है। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने ब्लॉक उसावां के हजारा व उसावां देहात गांव में कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ग्रामीणों के दरवाजे पर है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए, केंद्र व राज्य सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रखी हैं।

बदायूँ सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक सालारपुर/ बजीरगंज के भटौली व उरैना गांव में कहा आज का भारत एक भारत और श्रेष्ठ भारत है, यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि मोदी ने केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक बजीरगंज/ सालारपुर के लहरा लाड़पुर व टिटौली गांव में कहा मोदी सरकार का मूलमंत्र सेवा और सुशासन है और यह सेवा मानवता की सेवा है, गांव, गरीब, किसान दलित, वंचित की सेवा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक अम्बियापुर के वनवेहटा में कहा कि विश्व समुदाय आज नए भारत और बदलते भारत से परिचित हो रहा जिसके मूल में सबका साथ सबका विकास है, अंत्योदय है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक कुड़रा खरसाई गांव में कहा विकसित संकल्प भारत यात्रा अभियान के जरिए केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को स्वच्छता सुविधा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं प्रदान कराना है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक जगत के गांव पडौ़आ गांव में कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक जगत के बीबीपुर व पडौ़आ गांव में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, भगवान सिंह मौर्य, कमलजीत भुरानी, ब्लॉक उझानी के हजरतगंज गांव में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक समरेर के झुकसा व बौरा गांव में आर.एस. पाल, नेकपाल कश्यप, अग्रवीर गुर्जर, ब्लॉक म्याऊ के सेहा बौरा व बनबौसरी गांव में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, के.सी. शाक्य, अरविंद वाल्मीकि, ब्लॉक अम्बियापुर के अकौली गांव में राजेश यादव, आतिफ निज़ामी, ब्लॉक दातागंज/ समरेर के बेलाडांडी व बौरा कीर्ति कश्यप, विनोद अग्रवाल, विमल श्रीवास्तव ब्लॉक उझानी के अथईया गांव में एमपी सिंह राजपूत, शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक सालारपुर के भटौली व टिटौली गांव में सोवरन सिंह राजपूत,

ब्लॉक उसावां के हजारा व उसावां देहात गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, अनुज माहेश्वरी, ब्लॉक बजीरगंज के उरैना गांव में हरिओम पाराशरी, लाखन सिंह, ब्लॉक अम्बियापुर के गांव वनवेहटा गांव आतिफ निज़ामी, ब्लॉक बजीरगंज के लहरा लाड़पुर गांव में शिवम सिंह, जयपाल धोबी, ब्लॉक दातागंज के कुड़रा खरसाई गांव में विमल श्रीवास्तव में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights