मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 466 करोड़ का निवेश, मिलेगार रोजगार

December 9, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 51 निवेशक 415.925 करोड़ रुपये का निवेश कर जिले की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ रोजगार के द्वार खोलेंगे। सबसे अधिक 34 निवेशकों ने होटल, होम स्टे और सोलर प्लांट में रुचि दिखाते हुए उद्योग विभाग  को सहमति पत्र दिए हैं। निवेशकों ने सोलर प्लांट में 361.225 तो होटल कारोबार में 30.10 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एमओयू में हस्ताक्षर किए हैं। बेकरी, साबुन मैन्यूफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, गैस सर्विस, फर्नीचर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित अन्य छोटे उद्योगों के लिए निवेशकों ने 24.740 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा ने कहा कि निवेशकों की तरफ से सहमति पत्र मिले हैं।  बागेश्वर जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन मिनी काॅनक्लेव में 28 निवेशकों ने सेवा और उत्पाद क्षेत्र में 51.30 करोड़ के 27 एमओयू किए हैं। 30 नवंबर को जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिला उद्योग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल निवेशकों ने साठ लाख रुपये से दस करोड़ रुपये तक के एमओयू किए। निवेशकों ने होटल, रिजॉर्ट, पेपर प्रोडक्ट, प्रिटिंग प्रेस, पंचकर्म वेलनेस सेंटर, हेल्थ सेक्टर, कैरी बैग, जूस, जैली, जैम, ग्रेप वाइन, बेकरी, फूड प्रोडेक्ट, गेस्ट हाउस, होम स्टे, खनन सेक्टर आदि के क्षेत्र में निवेश किया। इन निवेशों के माध्यम से 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इधर, महाप्रबंधक जिला उद्योग सीएमएस रावत ने बताया कि 27 इकाई स्वामियों के साथ जो एमओयू साइन हुए हैं, उनसे जिले के विकासात्मक कार्याें को बल मिलेगा और रोजगार के मौके भी उपलब्ध होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights