पड़ोसी ने बेटी संग किया बलातकर

64
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एटा। 15 वर्षीय किशोरी संग गांव में ही पड़ोस के रहने वाले युवक ने गंदा काम किया। किशोरी जब खेत पर जा रही थी तो आरोपी उसे खेत में ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी करतूत की। चार दिन बाद पेट में दर्द हुआ तो किशोरी ने परिजनों को हैवानियत की कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना 26 नवंबर की रात करीब आठ बजे की है। 15 साल की बेटी शौच के लिए गई थी, तभी गांव के ही अभिषेक ने बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरन खेत में खींच ले गया। यहां पर दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप है कि इसके बाद बेटी को बुरी तरह से डराया धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो हत्या कर देगा। परिवार के लोगों ने  बताया कि आरोपी की धमकी के डर से बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के चार दिन बाद बेटी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। वो दर्द से कराह रही थी। इस पर बेटी का धैर्य जवाब दे गया और उसने मां को अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अलका तोमर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर मां की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights